ग्राम सचिवालय से कई सामान चोरी
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के बिथरिया गांव के सचिवालय में सोमवार की रात चोरी हो गई। सचिवालय से कई सामान को चोर उड़ा ले गए।
क्षेत्र के बिथरिया गांव में सचिवालय में सोमवार की रात खिड़की तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर, कैमरा, सीसी कैमरा, सोलर पैनल, स्टैंड की चोरी की गई है। पंचायत सहायक अंशु चौधरी ने कुछ और सामान रखने के लिए सचिवालय का दरवाजा खोला तो देखा कि खिड़की टूटी है। वहां सामान नहीं थे।
उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान और सचिव को दी। उसके बाद भवानीगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।