फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विद्यालयों का समायोजन पर महिला सभा ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने पहुंची सपा कार्यकर्त्री। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी महिला सभा जिला इकाई ने सोमवार को जिलाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी की अगुवाई में कलक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों के समायोजन करने और मदिरालय खोलने के निर्णय पर विरोध जताया। सरकार से निर्णय वापस लेने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पीडीए व गरीबों के बच्चों के शिक्षा के अधिकार छीनने के लिए प्राथमिक विद्यालयों को एक-एक करके बंद कर रही है। इससे गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे।
जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने योगी सरकार में शिक्षा व्यवस्था काफी महंगी हो गई है। किसी प्रकार से जब गरीबों के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं तो सरकार स्कूलों को बंद कर रही है। इससे यह बात साफ हो गई है कि सरकार बेरोजगारी बढ़ाने के साथ शिक्षा के मंदिर को बंद करके शिक्षा के मौलिक अधिकार और विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का रोजगार भी छीन रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें