फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
16 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा आज से
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा सीसी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा नकल विहीन और निष्पक्ष हो, उसके लिए जिले के अलावा राज्य मुख्यालय से भी निगरानी की जाएगी। परीक्षा के लिए पांच सचल दस्ते गठित हैं, जो केंद्रों को भ्रमण करके जांच करते रहेंगे।
परीक्षा जिले के लिए 16 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में नकल माफिया के दखल को कम करने के लिए कई प्रयोग की जा रही है। इसमें नकल पर अंकुश लगाने के लिए पहले सीसी कैमरा लगाया है। उसके बाद रिकार्डिंग युक्त कैमरा लगाया गया। शनिवार से जिले में मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इस बार परीक्षा में 6971 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। सभी केंद्र सीसी कैमरा, बिजली, आवागमन के सुलभ मार्ग सहित अन्य सुविधाओं से लेस हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
सिराजुद्दीन इंटर कॉलेज बहबोल बांसी, आइशा गर्ल्स कॉलेज नरकटहा बांसी, विशेश्वर प्रसाद विश्कर्मा कृषक इंटर कॉलेज झहरांव, चांद गर्ल्स कॉलेज, जांचगज टेऊवां ग्रांट, कुल्लियातुत निस्वा कॉलेज डुमरियागंज, जिया निस्वा स्कूल कुशहटा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज बढ़नी डुमरियागंज, सेंट थॉमस हायर सेकेंड्री स्कूल हल्लौर, सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अमया त्रिलोकपुर, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज इटवा, डॉ. जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल औरहवा बढ़नी, खदीजतुल कुबरा गर्ल्स कॉलेज मधवापुर, खदीजतुल कुबरा निस्वा कॉलेज नौगढ़, मदरसा दारुल हुदा यूसुफपुर, मदरसा अल जामियातुल इस्लामिया तिलकहना, मदरसा कुल्लिया बहरुन्निशा निस्वा कॉलेज बुद्धनगर तेतरी बाजार।
परीक्षा का यह है समय
परीक्षा प्रथम पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि पर पाबंदी है। इसे लेकर परीक्षा में पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पांच सचल दस्ते, 20 लोग करेंगे निरीक्षण
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच सचल दस्ते बनाए गए हैं। इसमें एक टीम में चार लोग हैं। एक नोडल अधिकारी होंगे, जबकि तीन सहायक के रूप में जांच अधिकारी रहेंगे, जो परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करके नकल करते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई करेंगे। वहीं, ब्लॉक के बीडीओ सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में काम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें