फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गरीबों की जिंदगी बदल रहा केंद्र’

Sun, 12 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने शाहपुर स्थित एचपी ग्रामीण गैस एजेंसी पर उज्ज्वला योजना के तहत शनिवार को 60 महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन व चूल्हा वितरित किया।
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए महिलाओं के मान-सम्मान की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना के तहत पात्र गृहणी योजना शुरू की।
साथ ही गरीब परिवार की महिलाओं को लकड़ी और उपला से भोजन बनाने से मुक्त करते हुए उन्हें मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने की पहल की है, जो सराहनीय कदम है। इससे आधी आबादी को राहत मिलेगी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि चौमुखी विकास हो और गरीबी को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से कई प्रधानमंत्री चुने गए इसके बावजूद पिछली सरकारों ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। कार्यक्रम में मधुसूदन अग्रहरि, प्रकाश सिंह, अजय पांडेय, हरिशंकर सिंह, राजेश द्विवेदी, रामप्रकाश गौतम, कासिम रिजवी, डॉ.राजेश गौतम, मनोज मौर्या, शक्तिमणि त्रिपाठी, कन्हैया गुप्ता, राजू कन्नौजिया, मंटू सिंह, गौरव मिश्रा, दुर्गेश निषाद, सूरज यादव, हरिराम साहू, शिवपूजन कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें