फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति तेज आवाज में बोला, पत्नी हुई बेहोश

Sun, 25 Sep 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
problam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नई किरण सुनवाई में पति के तेज आवाज को सुन पत्नी बेहोश हो गई। महिला पुलिस कर्मियों ने चेहरे पर पानी का छींटा मारा। कुछ देर की बेहोशी के बाद पत्नी होश में आई। पुलिस कर्मियों ने पानी पिलाया। बदहवास अवस्था को देखते हुए आराम करने व डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा। बाद में पत्नी की विदाई की तारीख तय हुई। इस दौरान थाने में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

यह वाक्या रविवार को महिला थाना में नई किरण सुनवाई के दौरान हुई। इस दौरान महिला थाना परिसर में सुरक्षा को लेकर क्यूआरटी टीम के जवान लगे रहे। सुनवाई के दौरान पत्नी किरण देवी ने थाना पथरा बाजार के ग्राम लौकिया निवासी पति नीलमणि व सास, ससुर पर आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने के बाद से पति समेत ससुराल के लोग प्रताड़ित करते हैं।
कुछ दिनों के बाद रात को घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर नई किरण टीम ने सुनवाई किया। टीम के सामने पति ने तेज आवाज में पत्नी के आरोप का जवाब दिया तो पत्नी की तबीयत खराब हो गई। टीम ने पति को निर्देश दिया कि 28 सितंबर को ससुराल जाकर पत्नी को विदा कराए।
विज्ञापन

नई किरण सुनवाई में कुल 45 मामले प्रस्तुत किए गए। 7 मामलों में टीम के सदस्यों ने दोनों पक्षों में सुलह कराया। 4 मामले निरस्त किए गए। 20 में दोनों पक्ष व 8 में कोई पक्ष नहीं आया। टीम ने बांसी कोतवाली के ग्राम बैदोली कला निवासी अनीता पत्नी प्रदीप, थाना डुमरियागंज के ग्राम कैथवलिया निवासी रीना पत्नी श्यामू, थाना गोल्हौरा के ग्राम देवधरिया निवासी गनरावती पत्नी चंद्रराम, थाना इटवा के ग्राम महुआ खुर्द निवासी शहनाज पत्नी अकबर अली, कोतवाली जोगिया के ग्राम कपिया मिश्र निवासी मीना पत्नी अश्वनी, सदर थाना के ग्राम बर्डपुर नंबर 12 के टोला बिशुनपुर निवासी पूजा पत्नी संदीप व थाना शोहरतगढ़ के ग्राम पड़रिया निवासी खुशबू पत्नी पिंटू के मामलों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर समाप्त किया।
 इस दौरान एसओ महिला थाना अजीर्जुरहमान, महिला एसआई संध्यारानी तिवारी, संगीता विश्वकर्मा, काउंसलर पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. विनयकांत मिश्रा, महिला आरक्षी मासूम आरा खातून, रुक्मणि राय, नीतू सहानी और शेफाली शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें