लाटरी के लालच में रकम गंवाई
इटवा। लॉटरी में मोटी रकम पाने के लालच में एक युवक गांठ के पैसे गंवा बैठा। घटना, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र की है। शिकायत के बाद, पुलिस मामले की जांच कर रही।
क्षेत्र के ग्राम सुकालाजोत निवासी विपिन दूबे ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि उनकी साढ़े पांच लाख रुपये की लॉटरी निकली है। रकम पाने के लिए पहले खाते में आठ सौ रुपये डालने होंगे। लालच में आकर उसके दिए बैंक खाते में उन्होंने रकम भेज दी।
उसके बाद फिर कॉल आई और दोबारा 22 हजार रुपये भेजने के लिए कहा गया। मना करने पर फोनकर्ता, नोटिस देकर कोर्ट में घसीटने की धमकी देने लगा। उससे घबराए विपिन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।