फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम ने किया अन्याय का प्रतिकार : पाल

विज्ञापन
लोहिया कला भवन में परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आरती करते सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
भगवान परशुराम ने किया अन्याय का प्रतिकार : पाल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भगवान परशुराम दुर्बलों पर अन्याय के विरुद्ध हथियार उठाने वाले देवता हैं। वह महान संत व ज्ञानी और योद्धा थे। उन्होंने सदैव अन्याय के विरुद्ध और धर्म की रक्षा के लिए हथियार उठाया। वह अन्याय के विरुद्ध प्रतिकार के देवता हैं। समाज के लोगों को उनके सद्मार्गों का अनुसरण करना चाहिए।
वह अक्षय तृतीया तिथि पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहेे थे। इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग शहर के पिपरा पांडेय, सनई चौराहा से सांड़ी तिराहा, अशोक मार्ग, हायडिल तिराहा और सिद्धार्थ तिराहा होते हुए लोहिया कला भवन में पहुंचे। वहां पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के गुणों का अनुसरण संपूर्ण समाज करे, यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। भगवान परशुराम का फरसा संहार का ही नहीं, अपितु सुरक्षा का प्रतीक है।
विज्ञापन

विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि भगवान परशुराम ने धर्म की रक्षा और न्याय के लिए सभी संबंधों को दरकिनार कर दिया। उन्होंने विभिन्न युगों में शांति की स्थापना के लिए हथियार उठाया और अन्याय करने वालों का सर्वनाश किया। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित श्यामनारायण चौबे ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में आयोजक जिलाध्यक्ष पंडित सुधीर पांडेय, विजयकांत मिश्रा, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, नौगढ़ ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि राजेश मिश्रा, अधिवक्ता रामेश्वर पांडेय, प्रधान संघ नौगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष गंगा मिश्रा, रजत चौबे, चंद्रकांत चतुर्वेदी, सिद्धार्थ शुक्ला, विनीता चतुर्वेदी, आशीष पांडेय, मनोज चौबे, आशीष शुक्ला, अविनाश शुक्ला, विकास पांडेय, शशांक त्रिपाठी, अमरेंद्र पांडेय, सुनील पांडेय, धनंजय पांडेय, बबलू त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
खेसरहा प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक सभागार में परशुराम जयंती मनाई गई। बसपा नेता राधेश्याम पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श पर चलने से ब्राह्मण समाज मजबूत होगा। पंडित ध्रुवनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पं. रामचंद्र पाठक, ईश्वर चंद्र दूबे, अविनाश पांडेय, राम मनी मालवीय, नरेंद्र मिश्रा, रामवृक्ष मिश्रा, आरपी त्रिपाठी, अमित पांडेय, कमलेश मिश्रा, वृजकिशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
अधर्म के विनाश के लिए हुआ था भगवान परशुराम का जन्म : राघवेंद्र
डुमरियागंज। भगवान परशुराम वाटिका संचालन समिति की ओर से नगर स्थित राप्ती नदी तट पर परशुराम वाटिका में अक्षय तृतीया पर मंगलवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार, धरती पर हो रहे अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों का विनाश करने के लिए भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। उन्हें सात चिरंजीवी पुरुषों में से एक माना जाता है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में भगवान परशुराम ने आतताई राजाओं का संहार कर धर्म व शांति की स्थापना की थी। मान्यता है कि परशुराम जी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को जन्मे थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अपना 6वां अवतार लिया था। इसी वजह से इस दिन अक्षय तृतीया के साथ परशुराम जयंती भी धूमधाम से मनाई जाती है। भगवान परशुराम का जन्म भले ही ब्राह्मण कुल में हुआ हो, लेकिन उनके गुण क्षत्रियों की तरह थे। ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पांच पुत्रों में से चौथे पुत्र परशुराम थे। वह भगवान भोलेनाथ के परम भक्त थे।
इस दौरान आत्मदेव पाठक ने भगवान परशुराम का भेष धारण कर भव्य झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान आचार्य बृजेश पाठक, भनवापुर ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि लवकुश ओझा, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि नरेंद्र मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव आदि ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान गिरधर चौबे, श्याम नारायण, गिरिधर, राम किशोर दास, लालजी शुक्ला, माधवेंद्र मिश्र, राजीव अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी, मकेश्वर पांडेय, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, दिलीप पांडेय, गौरव मिश्र, श्याम पाठक, संजय मिश्र, शत्रुघ्न सोनी, मधुसूदन अग्रहरि, रमेश सोनी आदि मौजूद रहे।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के संस्कृत विभाग में मंगलवार को परशुराम जयंती मनाई गई, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संस्कृत विभाग की प्रभारी डॉ. आभा द्विवेदी ने कहा कि महर्षि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र के रूप में अवतरित होने वाले भगवान परशुराम अक्षय शक्ति समन्वित, पितृभक्ति, शस्त्र-शास्त्र एवं धर्मज्ञान के समन्वय थे। अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. प्रज्ञेश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि शिव के शिष्य परशुराम जी ने अधर्म के विरुद्ध शस्त्र उठाकर धर्म की स्थापना की। लोक प्रशासन की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी देवपुरुष, महापुरुष एवं इतिहास पुरुष की जयंती मनाने से हमें हमारी विरासत को जानने-समझने का अवसर प्राप्त होता है। कार्यक्रम में शिवम त्रिपाठी, प्राची वर्मा, आशीष कुमार, राधा शुक्ला, अभिषेक रस्तोगी आदि विद्यार्थियों ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र से जुड़ी हुई पहलुओं पर विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संतोष सिंह, वायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रभारी डॉ. कपिल गुप्ता, अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमित साहनी, विश्वविद्यालय के चिकित्सक डॉ. अरुण द्विवेदी उपस्थित रहे।
आस्था पूर्वक मनाया गया भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव
भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पड़िया गांव में मंगलवार को भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव आस्था एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। गांव के लोगों ने परशुराम जी की आराधना की। सुबह से शाम तक लोगों ने कीर्तन किया।
क्षेत्र के पडिया गांव में लोगों ने भगवान परशुराम के मंदिर में हवन, पूजन, माल्यार्पण किया। चंद्र प्रकाश मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन चरित्र हमेशा अन्याय, अधर्म के खिलाफ खुद लड़ने की प्रेरणा देता है। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र डुमरियागंज के खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के राजपुर गांव में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान सुरेंद्र शुक्ल ने परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा पूरे विधि-विधान के साथ मुकेश शास्त्री ने पूजन कराया। इस मौके पर ठाकुर प्रसाद तिवारी, कुवंर मिश्र, सच्चिदानंद मिश्र, अरविंद कुमार शुक्ल, अरुण शुक्ल, लालजी पांडेय, बब्लू दुबे, गंगा मणि पाठक, विक्रम तिवारी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, अनुराग पाठक, रामप्रसाद दुबे, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, महेंद्र पांडेय, विजय मिश्र, डब्लू पाठक, दयानंद दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया परशुराम का प्राकट्योत्सव
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के लालाजोत गांव में मंगलवार को भगवान परशुराम के प्राकट्योत्सव मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में रामतेज तिवारी ने भगवान परशुराम के धार्मिक कार्यों की व्याख्या की। लवकुश तिवारी ने ब्राह्मण समाज लोगों को जागरूक होकर एकजुट रहने की अपील की। इस दौरान रणजीत प्रसाद तिवारी, संजय तिवारी, इंद्रजीत तिवारी, कृष्णा तिवारी, राम कृष्ण दुबे, साथी दुबे, राजेश दुबे, संतोष तिवारी, गोपाल तिवारी, दीनानाथ तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, रामदीन तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें