फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई बूथवार व रिजर्व मशीनों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई बूथवार व रिजर्व मशीनों की सूची
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवी पैट के द्वितीय रैंडमाइजेशन, आयोग के प्रेक्षकों की निगरानी में प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में हुआ। इसमें सभी प्रत्याशी अथवा उनके प्रतिनिधियों को बूथवार तथा रिजर्व मशीनों की सूची उपलब्ध कराई गई।
डीएम दीपक मीणा एवं सीडीओ पुलकित गर्ग की मौजूदगी में द्वितीय रैंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 464 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवी पैट, कपिलवस्तु में 583 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवी पैट, बांसी में 497 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवी पैट, इटवा 426 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवी पैट तथा डुमरियागंज के 488 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवी पैट कुल 2457 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवी पैट का द्वितीय रैंडमाइजेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, शोहरतगढ़ में 93 बैलेट यूनिट 93 कंट्रोल यूनिट तथा 186 वीवी पैट, कपिलवस्तु 117 बैलेट यूनिट, 117 कंट्रोल यूनिट तथा 234 वीवी पैट, बांसी में 100 बैलेट यूनिट, 100 कंट्रोल यूनिट तथा 199 वीवी पैट, इटवा 86 बैलेट यूनिट, 86 कंट्रोल यूनिट तथा 171 वीवी पैट तथा डुमरियागंज 98 बैलेट यूनिट, 98 कंट्रोल यूनिट तथा 196 वीवी पैट को रिजर्व में रखा गया है। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड एके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें