सिद्धार्थनगर। 14 जून को छह केंद्रों पर आयोजित होने वाली राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता (पुरुष/महिला) 2025 परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जनपद में परीक्षा के लिए कुल छह केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3253 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित प्रधानाचार्यों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने और पेयजल, बिजली और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी वातावरण में संपन्न होनी चाहिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में परीक्षा के लिए कुल छह केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3253 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह आठ बजे से शुरू होगा, जबकि सुबह 8:45 बजे के बाद केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
ध