फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम ने बसंतपुर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

Thu, 11 Jun 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बृहस्पतिवार को विकास खंड बांसी स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड, बसंतपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद वितरण व्यवस्था की जानकारी ली और पारदर्शी तरीके से उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि समिति को 500 बोरी उर्वरक का आवंटन प्राप्त हुआ है और किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर खाद का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने वितरण प्रक्रिया की जानकारी लेने के साथ उपलब्ध स्टॉक और किसानों को मिल रही सुविधाओं की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि खाद वितरण के साथ किसी भी प्रकार की टैगिंग बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार टैगिंग की व्यवस्था पूरी तरह प्रतिबंधित है और यदि किसी स्तर पर इसकी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए ताकि किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएम ने कहा कि खरीफ सीजन को देखते हुए उर्वरक वितरण व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार नजर है और किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें