सिद्धार्थनगर जिले में इटवा थाने के एक गांव में मां के बगल में सो रही छह साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इटवा थाने के एक गांव में शुक्रवार रात मां तीन बच्चों के साथ घर के बाहर सोई हुई थी।
इसी बीच मां के बगल में सोई मासूम का मुंह दबाकर घर से करीब चार सौ मीटर दूर एक आम के पेड़ के पास ले जाकर दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया गया। फिर घर से 50 मीटर दूर आम के बाग के पास छोड़ गया। इसके बाद मासूम रोते हुए किसी तरह घर पहुंची। वहां उसके चीखने- चिल्लाने पर मां और घरवाले जगे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया।