फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in UP: मां के बगल में सो रही मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म, रोते-बिलखते घर पहुंची बच्ची ने सुनाई आपबीती

Sat, 18 Jun 2022 10:32 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, इटवा (सिद्धार्थनगर)।

सार

शनिवार दोपहर  पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह पीड़ित के गांव पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पुलिस को शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में इटवा थाने के एक गांव में मां के बगल में सो रही छह साल की मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इटवा थाने के एक गांव में शुक्रवार रात मां तीन बच्चों के साथ घर के बाहर सोई हुई थी।

विज्ञापन


इसी बीच मां के बगल में सोई मासूम का मुंह दबाकर घर से करीब चार सौ मीटर दूर एक आम के पेड़ के पास ले जाकर दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया गया। फिर घर से 50 मीटर दूर आम के बाग के पास छोड़ गया। इसके बाद मासूम रोते हुए किसी तरह घर पहुंची। वहां उसके चीखने- चिल्लाने पर मां और घरवाले जगे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन

आरोपी ने ढक रखा था मुंह

मासूम ने मां को पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने मुंह ढक रखा था और सफेद बनियान-चड्डी पहने था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी उसकी विशेष देखरेख कर रहे हैं। इटवा एसओ विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें