फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की हर गतिविधि पर रखें नजर : एडीजी

विज्ञापन
पुलिस लाइंस सभागार में क्राइम मीटिंग करते एडीजी अखिल कुमार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
युवाओं की हर गतिविधि पर रखें नजर : एडीजी
विज्ञापन

अग्निपथ योजना पर हो रहे बवाल को देखते हुए किया अलर्ट
सिद्धार्थनगर। एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार रात पुलिस लाइंस सभागार में क्राइम मीटिंग हुई। एडीजी ने थानावार अपराध की समीक्षा की। जनता से अच्छा व्यवहार नहीं करने वाले थानाध्यक्षों के पेंच कसे। युवाओं पर पैनी नजर रखने की सलाह दी। कहा कि अग्निपथ योजना पर यहां बवाल नहीं होना चाहिए। कानून को हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एडीजी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइंस के मीटिंग सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए टॉप-10 अपराधियों, सक्रिय अपराधियों, महिला संबंधी अपराधों में वांछित अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें। इस दौरान एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी सुरेशचंद रावत के अलावा सभी सीओ और प्रभारी निरीक्षक व एसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें