फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोहड़ी पर्व पर सिख समाज में दिखा उल्लास

विज्ञापन
बांसी गुरुद्वारा में लोहड़ी मनाते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर नगर के अकबरनगर वार्ड में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में लोहड़ी पर्व सोमवार की रात बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया।
शाम के समय पवित्र अग्नि जलाकर उसमें मूंगफली, तिल, गुड़, गजक, चिड़वे, मक्के आदि को समर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने अग्नि की परिक्रमा भी की। इसके बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ज्ञानी कुलवंत सिंह ने कहा कि यह जीवन, फसल और सामुदायिक उदारता और भावना का उत्सव है। उन्होंने सभी के सुख समृद्ध की कामना किया। इस अवसर पर सरदार गुरमीत सिंह, गुरुदत्त चंदवानी, विजय बाधवा, निर्मल बाधवा, गुलशन, मोंटू बादल व अन्य मौजूद रहे।ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें