फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन ज्योति हॉस्पिटल और स्पोर्ट्स स्टेडियम अंतिम चार में

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवन ज्योति हॉस्पिटल और स्पोर्ट्स स्टेडियम अंतिम चार में
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन मंगलवार को जीवन ज्योति हॉस्पिटल और स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीमें अंतिम चार में प्रवेश कर गईं, जबकि पहले दिन के मैच में लक्ष्मी कैंब्रीज और जीबीसीए की टीम सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर चुकी है। प्रतियोगिता में बुधवार को चार टीम आपस में टकराएंगी और उनमें दो टीम खिताबी दौर में प्रवेश करेगी। जिले की विजेता टीम को गोरखपुर में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। गोरखपुर बस्ती मंडल की विजेता टीम को 51 हजार रुपये व उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा।
मंगलवार को खेले गए पहले मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल को 103 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के कप्तान वीरेंद्र साहनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करने वाले स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 140 रन का स्कोर खड़ा किया। नंदन ने सर्वाधिक 61, शैलेंद्र ने 25, आदित्य ने 11 व विशाल ने 8 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम के नौशाद खान ने दो, आकाश चौधरी व मनीष ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाबी पारी में गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल की टीम शुरुआत से कमजोर रही और 13.1 ओवर खेलकर 37 रन बनाने में टीम ने सभी विकेट गवां दिए। आदित्य जायसवाल ने 17 रन की पारी खेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम के शैलेंद्र ने चार, निजाम, अमित व सागर ने दो विकेट लेकर अपनी टीम की जीत का रास्ता साफ किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के कप्तान शैलेंद्र गौतम को मैन ऑफ द मैन की ट्राफी दी गई।
विज्ञापन

दूसरे मैच में जीवन ज्योति हॉस्पिटल की टीम ने टीचर्स लिजेंड्स को 57 रन से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। टीचर्स लिजेंड्स के कप्तान शशिकांत पांडेय ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीवन ज्योति हॉस्पिटल की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 117 रन का लक्ष्य सौंपा। शुभम ने नाबाद 30, अविनाश ने 15 व रेहान ने आठ रन का योगदान दिया। लिजेंट्स के शिवा ने तीन, डॉ. अरविंद शुक्ल एवं अंकुर पांडेय ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिजेंट्स की टीम 17 ओवर में 60 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
शशिकांत पांडेय ने 13 रन बनाए। अंतिम विकेट के लिए अंकुर पांडेय और राजकुमार की जोड़ी 13 ओवर तक क्रीज पर डटी रही, लेकिन विकेट बचाने की कोशिश में वे रन बनाने में कामयाब नहीं हो सके। अंकुर ने 8 और राजकुमार ने तीन रन बनाए। जीवन ज्योति हॉस्पिटल के अविनाश ने चार, इमरान ने तीन, संदीप ने दो एवं आकाश ने एक विकेट चटकाए। जीवन ज्योति हॉस्पिटल के अविनाश मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। मैच में सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कमेंट्री की। आयुष श्रीवास्तव व प्रिंस रंजन ने अंपायर, जबकि आयुष कसौधन ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
आज के मैच
सुबह 8 बजे- स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाम लक्ष्मी कैंब्रीज
दोपहर एक बजे-जीवन ज्योति हॉस्पिटल बनाम जीबीसीए
----
सीडीओ बोले- बेहतर होगी सुविधाएं
सीडीओ पुलकित गर्ग ने पहले मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उभरते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में संसाधनों की कमी नहीं होगी। स्टेडियम में क्रिकेट पिच को और बेहतर बनाने एवं शेड बनाने का प्रयास किया जाएगा। खेल संसाधनों के विकास के लिए प्रशासन निरंतर सक्रिय है। इस मौके पर डीडीओ शेषमणि सिंह, परियोजना निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता एवं डीसी मनरेगा संजय शर्मा ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
प्रतिभाओं को निखारने में अमर उजाला की पहल सराहनीय
प्रदेश के पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि खेल के विकास में अमर उजाला की पहल सराहनीय है। अमर उजाला फाउंडेशन निरंतर राष्ट्रीय व सामाजिक सरोकार का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर युवाओं को खेल से जोड़ा जाए तो जेल जाने वालों की संख्या कम हो जाएगी। केंद्र व प्रदेश सरकार खेल के विकास में सक्रिय हैं। पहले की अपेक्षा अब बेहतर सुविधाएं मिल रहीं हैं। जिले में खेल सुविधाएं बेहतर करने के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ आर्थो सर्जन डॉ. विमल द्विवेदी, रामविलास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइसेंज की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं जीवन ज्योति हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता द्विवेदी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, बसपा नेता राधेश्याम पांडेय, विकास पांडेय व किशन जायसवाल मौजूद थे।
----
इन्होंने दी मैन ऑफ द मैच ट्राफी
गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के व्यवस्थापक अमित कुमार राय ने टॉस उछालकर पहला मैच शुरू कराया। उन्होंने क्रिकेटरों से कहा कि खेल में कॅरियर के असीम संभावनाएं हैं। जीतने वाले खिलाड़ी रातों-रात हीरो बन जाते हैं। खिलाड़ी भविष्य में किसी भी पेशा में जाए, वह सफल रहता है। युवाओं को खेल में रुचि लेनी चाहिए। आर्थो सर्जन डॉ. विमल द्विवेदी व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता द्विवेदी ने संयुक्त रूप से स्पोर्ट्स स्टेडियम के कप्तान शैलेंद्र गौतम को मैन ऑफ द मैन की ट्राफी दी, जबकि दूसरे मैच में मनीष यादव, अरविंद चतुर्वेदी व शिवशंकर यादव ने जीवन ज्योति हॉस्पिटल के अविनाश मैन ऑफ द मैच ट्राफी दी।
विज्ञापन

इनका रहा विशेष योगदान
आयोजन समिति के सदस्य अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति, क्रीड़ा भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ. अरूण प्रजापति, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह, राज्य कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, सुनील त्रिपाठी, लेखपाल संघ नौगढ़ के अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर विक्रम सिंह, आशुतोष पांडेय, विंदुसार, अशोक यादव, हेमंत, अराध्या, कोच रत्नेश सिंह, वाचस्पति चतुर्वेदी, नीतेश पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें