राजकीय वाहन चालक संघ के अध्यक्ष बने जयराम
- नवनियुक्त पदाधिकारीयों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीएमओ कार्यालय स्थित अचल प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में रविवार को हुए राजकीय वाहन चालक महासंघ जिला कार्यकारिणी के चुनाव में जयराम सिंह जिलाध्यक्ष और आनंद कुमार सिंह जिला मंत्री चुने गए। सभी पदाधिकारी सर्वसम्म्ति से मनोनित हुए। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की देखरेख में सभी पदों पर निर्विरोध चयन हुआ। गणेश वर्मा संरक्षक, जयराम सिंह जिलाध्यक्ष, आनंद कुमार सिंह मंत्री, घनश्याम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगौती उपाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार संयुक्त मंत्री, राजेश गौड़ संगठन मंत्री, सत्य प्रकाश सिंह प्रचार मंत्री, पृथ्वी राज कोषाध्यक्ष, मंजेश संयुक्त मंत्री, रवींद्र शाही आडीटर चुने गए। इसके अलावा सुभाष चंद्र रावत, चंद्रभान, मनोज, दिव्यशक्ति, देवेंद्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। अध्यक्ष जयराम सिंह ने कहा कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए जिले में सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। संवर्ग के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।