फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज हो सकती है बारिश कल से फिर तेज धूप

विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर चिलचिलाती धूप में सिर पर गमछा रख कर जाते युवा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तेज धूप के बीच में हो रही बादलों की आवाजाही के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को बरसात होने का पूर्वानुमान है वहीं शुक्रवार से फिर तेज धूप खिलने से गर्मी बढ़ जाएगी। बुधवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही, लेकिन सूर्य के तेज से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। लगभग 16 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ से लोगों को कच्ची व टूटी सड़कों पर धूल भरी आंधी का भी सामना करना पड़ा।
पूरे दिन पछुआ हवा व तेज धूप से लोग गर्मी से परेशान रहे। इससे लोग छांव ढूंढ़ते रहे। धूप व धूल भरी हवा से दोपहर में सड़काें पर सन्नाटा छाया रहा। बीच-बीच में बादलों के गुजरने से लोग थोड़ी राहत तो पाते रहे, लेकिन उसके बाद चिलचिलाती धूप हर किसी को झुलसाने को आतुर थी। तेज धूप व गर्मी से ठंडी वस्तुओं की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन शुक्रवार से फिर तेज धूप बढ़ जाएगी। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें