- 15 दिन में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत निर्मित हो रहे कॉमन सर्विस सेंटर, मुड़िला (विकास खंड नौगढ़) का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया गया।
बताया गया कि उक्त भवन का उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम लिमिटेड की ओर से करीब 1.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि शेष कार्यों को अगले 15 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर को जल्द से जल्द क्रियाशील बनाकर आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। साथ ही निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।