फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ब्यूटी पार्लर संचालिका का यौन शोषण, शिक्षक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नगर के एक इंटर कॉलेज के एक शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत रुद्रपुर थाना क्षेत्र के मटियरा गांव निवासी दिग्विजय कुमार प्रजापति ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण किया। पीड़ित युवती नगर पंचायत के एक वार्ड की रहने वाली बताई जा रही है और वह इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान आरोपी शिक्षक के संपर्क में आई थी। पीड़िता के अनुसार, जब उसने शिक्षक से शादी की बात कही तो वह मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक नगर के ही एक वार्ड में किराए के मकान में रह रहा था।
पीड़िता ने पिछले सप्ताह पुलिस से शिकायत की थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण, जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें