फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: परीक्षा केंद्रों में मिली खामियों के सुधार के दिए निर्देश

Wed, 17 Jan 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। तहसील क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों का जिला विद्यालय निरीक्षक सोमरू प्रधान ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इसमें मिली खामियों को समय से पहले सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीआईओएस ने निरीक्षण के दौरान न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रतनसेन इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। सीसीटीवी, स्ट्रांग रूम और परीक्षा कक्ष का का विशेष महत्व दिया। पक्की बाउंड्री, शुद्ध पेयजल, बिजली जनरेटर आदि का भी जायजा लिया। जिससे परीक्षा में किसी तरह की बाधाएं ना उत्पन्न हो सके।
बताते चलें कि जिले में 25 जनवरी से इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के साथ शुरू हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए उन्होंने विद्यालयों को पूरी तैयारी के साथ रहने की बात कही है। बच्चों से मुलाकात करते हुए शासन की ओर से चलाए जा रही कई अभियानों के अंतर्गत प्रतियोगिता में भाग लेने की भी बात कही।

बीसलपुर अग्रवाल सभा भवन के वैवाहिक स्थल पर बैठे दूल्हे । संवाद

बीसलपुर अग्रवाल सभा भवन के वैवाहिक स्थल पर बैठे दूल्हे । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें