खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के नगरपालिका वार्ड नंबर तीन स्थित महिता चौक पर सशस्त्र पुलिस बल की गाड़ी की टक्कर से एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में टेंपो सवार तीन वर्षीय मासूम की मौत हो जबकि चालक समेत आठ लोग घायल हो गए।
बताया गया कि बुधवार पूर्वांह्न 11 बजे सेमरी से तौलिहवा की ओर जा रहे टेंपो को सशस्त्र पुलिस के वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कपिलवस्तु नगरपालिका वार्ड नंबर 6 सेमरी निवासी अतिकूर रहमान का तीन वर्षीय पुत्र महफुज मुसलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चौराहा अस्पताल बुटवल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में टेंपो चालक कपिलवस्तु नगरपालिका वार्ड नंबर तीन वरगदवा निवासी 60 वर्षीय शिवप्रसाद चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार मेडिकल कॉलेज भैरहवा में चल रहा है।
हादसे में अन्य आठ लोग भी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में नहीं लिया है। चालक को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।