फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बहू-बेटी सम्मेलन में सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

Tue, 21 Jul 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय बेलभरिया में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक अयोध्या यादव, महिला मुख्य आरक्षी नीलम शुक्ला और मुख्य आरक्षी अजीत यादव ने छात्राओं और महिलाओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और केंद्र व प्रदेश सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के बाद मिशन शक्ति टीम ने खुटहना-सिकटा चौराहे पर एंटी रोमियो अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। इस दौरान दो व्यक्तियों को संदिग्ध गतिविधियों पर चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी हरकतों से दूर रहने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने महिलाओं और आमजन को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, छात्राएं और स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें