संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। मिठवल विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिवों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी वाचस्पति झा ने 17 जुलाई को आदेश जारी करते हुए एक सचिव का स्थानांतरण और तीन सचिवों की नई तैनाती की है।
आदेश के अनुसार, सचिव नेहा यादव को 14 नंबर क्लस्टर से हटाकर 10 नंबर क्लस्टर में भेजा गया है। वहीं, अनिल कुमार श्रीवास्तव को 14 नंबर क्लस्टर का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा अमित कुमार को 21 नंबर क्लस्टर और राजेश चौधरी को तीन नंबर क्लस्टर में तैनात किया गया है। सभी सचिवों को तीन दिनों के भीतर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, ग्राम पंचायतों में प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे प्रधानों ने सचिवों के स्थानांतरण पर नाराजगी जताई है। रीता, सुधा, बनवारी, सरजूराम, सीमा, शांति, कमर अब्बास काजमी, महेश और ऊषा देवी का कहना है कि प्रशासक का कार्यकाल अब कुछ ही महीने शेष है।
ऐसे समय में सचिवों का बदलाव विकास कार्यों की गति को प्रभावित करेगा और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न होगी।