फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षुओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रशिक्षु। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षुओं को दी गई योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नव चयनित आईएएस, आईपीएस और आईआरएस समेत विभिन्न प्रशिक्षुओं को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। डीएम दीपक मीणा ने प्रशिक्षुओं को जिले के बारे में जानकारी दी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के संचालन की प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।
भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु के प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए डीएम दीपक मीणा ने बताया कि इस जिले को नीति आयोग भारत सरकार की ओर से अति पिछड़ा जनपद की श्रेणी में रखा है। यहां महात्मा गौतम बुद्ध की क्रीड़ा स्थली कपिलवस्तु, पिपरहवा नेपाल सीमा के निकट है। पर्यटन के दृष्टिकोण से महात्मा गौतम बुद्ध के अनुयायी विदेशों से जापान, थाईलैंड, श्रीलंका व अन्य देशों के लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। इस जनपद में काला नमक चावल एक जनपद एक उत्पाद में चयनित हुआ है। यहां वर्षा के मौसम में नेपाल से होकर राप्ती और अन्य छोटी नदी में अधिक पानी आ जाने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षु दल के सदस्य जनपद में एक सप्ताह तक रहकर ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की ओर से चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध जानकारी करेंगे। सीडीओ पुलकित गर्ग ने उन्हें बेसिक शिक्षा, मनरेगा से कराए जा रहे कार्य, केंद्रीय वित्त योजना, राज्य वित्त योजना, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, पंचायत भवन, सफाई कर्मियों का दायित्व, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण मिशन, खाद्य एवं रसद अन्य योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेंद्र गुप्ता, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें