फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर हुआ भारत, सुरक्षित है हर नागरिक : सांसद

विज्ञापन
लोहिया कलाभवन में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
आत्मनिर्भर हुआ भारत, सुरक्षित है हर नागरिक : सांसद
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। वर्ष 2014 से पूर्व किसी भी गरीब का अपना पक्का मकान, बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन होना सपना होता था, लेकिन अब पीएम मोदी के नेतृत्व में सभी गरीबों के सपने पूरे हो रहे हैं। सभी पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस तथा बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। अब लाभार्थियों को सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनधन खाते में अब तक 22 लाख करोड़ रुपये का लाभ दिया गया है। देश में अब तक 11.58 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया गया है। लोहिया कला भवन में मंगलवार को आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में सांसद जगदंबिका पाल ने ये बातें कहीं।
सांसद ने कहा कि कोरोना काल में चलाए गए प्रधानमंत्री अन्न योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लाभार्थियों को प्रति यूनिट 05 किग्रा खाद्यान्न दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नया भारत आत्म निर्भर भारत बन रहा है। आज सभी गांवों में स्वयं सहायता समूह बनाए जा रहे हैं। देश की सीमाओं के साथ ही सभी नागरिक भी सुरक्षित हैं। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को सीधे लाभ मिल रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को लाभ दिया जा रहा है। आज गांव और शहर में कोई अंतर नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश का विकास हो रहा है। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार की मंशा है कि सभी पात्र लाभार्थियों को जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें