फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उमस भरी रातों में बिजली कटौती से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। उमस भरी गर्मी के बीच पकड़ी-बभनी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में रात के समय लगातार बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रोस्टिंग के नाम पर कई दिनों से रात में 5 से 6 घंटे तक आपूर्ति बाधित की जा रही है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार रात 6:26 से 8:26 बजे तक, फिर 9:30 से 11:30 बजे तक तथा रात 1:30 बजे के बाद पूरी रात बिजली गुल रही। इससे लोगों को पूरी रात में दो घंटे भी नियमित बिजली नहीं मिल सकी और उमस के कारण रातभर जागकर समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। लगातार रात की कटौती से इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं और लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

संजय जायसवाल, परशुराम शर्मा, प्रद्युम्न श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, मोहन गुप्ता, प्रदीप कुमार, मुनीराम, बीरू जायसवाल, मंटू जायसवाल सहित अन्य ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से रात की रोस्टिंग बंद कर पूरी रात निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें