फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धूप ने ठंड से दिलाई राहत, सुबह शाम रही गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच पिछले तीन दिनों से मौसम ने कुछ राहत दी। वहीं बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों ने ठंड से निजात महसूस की। फिर भी सुबह एवं शाम को गलन और ठंड के कारण लोग घर से निकलने से बचते दिखे, जबकि धूप खिलने पर लोग घरों की छतों, आंगनों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर धूप सेंकते नजर आए।
विज्ञापन

बाजारों में भी दिन के समय कुछ रौनक देखने को मिली और लोग आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकले। हालांकि यह राहत अस्थायी साबित हुई। जैसे ही देर शाम हुई, सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठिठुरन का अहसास करा दिया। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट महसूस की गई और लोग जल्दी ही अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। शाम के समय सड़कों और बाजारों में भी चहल-पहल कम होती नजर आई। शाम को ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों, अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को फिलहाल दिन में धूप से राहत मिल रही है, लेकिन शाम और रात में ठंड का असर बरकरार है, जिससे जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी ठंड रहेगा, लेकिन दिन में धूप खिलने से लोगाें को दिन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें