फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली : अलर्ट मोड पर रहेगी 16 सीएचसी और 243 पीएचसी

Sat, 23 Mar 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। होली त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट मोड में है। जिले के सभी 16 सीएचसी और 243 पीएचसी में इमरजेंसी में अतिरिक्त दवा और बेड की व्यवस्था रहेगी। जिससे आपात स्थिति आने पर पीड़ित लोगों का इलाज किया जा सके। अस्पताल में पर्याप्त दवा रखने और इमरजेंसी को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


होली के मस्ती में सड़क हादसे भी होते हैं। कई बार फूड प्वाइजनिंग के मामले आते हैं। इसमें एक साथ कई लोग बीमार हो जाते हैं। ऐसी स्थिति आने पर लोगों का त्वरित उपचार हो सके। इसके लिए शासन ने अस्पतालों में अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने सभी 16 सीएचसी और 243 पीएचसी पर तैनात डॉक्टरों को इमरजेंसी सेवा अपडेट रखने का निर्देश दिया है। इमरजेंसी में स्पेशल चिकित्सक और बेड आरक्षित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चौधरी ने बताया कि होली को देखते हुए इमरजेंसी सुविधा को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें