फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिले के 16 मदरसे होंगे सरकारी सहायता से वंचित

Sat, 23 Mar 2024 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। हाईकोर्ट के फैसले के बाद जिले में सरकारी सहायता प्राप्त 16 मदरसों पर ताला लगेगा। इससे इन मदरसों के तीन सौ से अधिक शिक्षक व कर्मचारी प्रभावित होंगे। साथ ही यहां के 30 हजार बच्चों के सामने भी शिक्षा ग्रहण करने की समस्या खड़ी होगी।
विज्ञापन

हालांकि कोर्ट के आदेश में इन बच्चों को बुनियादी शिक्षा व्यवस्था में समायोजित करने का आदेश दिया है। इसके तहत इन बच्चों को प्राथमिक से इंटरमीडिएट के विद्यालयों में समायोजित किए जाने की योजना बन रही है। जिले में 597 मदरसे मान्यता प्राप्त है, इनमें 452 मदरसा विभागीय पोर्टल पर लॉक है। इसमें 16 सरकारी सहायता प्राप्त है, इन मदरसों में ही 16 मिनी आईटीआई भी संचालित है। जहां के तीन सौ से अधिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सामने भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी तन्मय का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर शासन से मिले निर्देश का अनुपालन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें