फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की तत्काल करें रिपोर्ट

Sun, 17 Mar 2024 10:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील सभागार में रविवार को आदर्श चुनाव आचार संहिता के कड़ाई से पालन और मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजर के साथ एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बैठक की। शनिवार से लागू हुई चुनाव आचार संहिता को पालन कराने में सभी कर्मचारियों से सहयोग करने तथा पोलिंग बूथों पर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा की लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आचार संहिता शनिवार शाम से लागू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने को लेकर सभी कर्मचारी क्षेत्र में मुस्तैद रहें और उल्लंघन करने वालों की तत्काल रिपोर्ट करें। न्यायिक एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य ने कहा कि तहसील क्षेत्र में लोकसभा चुनाव का मतदान 25 मई को शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है।
इस दौरान एसडीएम ने क्षेत्र के सभी बीएलओ और सुपरवाइजर से पोलिंग बूथों की सुविधाओं की समीक्षा की और जहां पर जो खामियां है उसको जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें