फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक वर्ष में निस्तारित आईजीआरएस शिकायतों की होगी समीक्षा

Wed, 10 Jun 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त और निस्तारित शिकायतों की दोबारा जांच की जाएगी। इसके लिए शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता, समयबद्धता और प्रभावशीलता का मूल्यांकन करते हुए शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

डुमरियागंज तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सभी राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त और निस्तारित सभी शिकायतों का अभिलेखीय व स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों को निस्तारित शिकायतों का पूरा विवरण उपलब्ध करा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जाएगा और शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर उनका फीडबैक भी लिया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि शिकायतों का समाधान संतोषजनक ढंग से हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार रवि कुमार यादव, नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय, राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, दानपाल, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें