सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार चौराहे पर स्थित शराब के ठेके पर ऑनलाइन भुगतान के विवाद में मारपीट करने का मामला सामने आई है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। पीड़ित ने इस मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सकारपार ग्राम निवासी श्रीनाथ शर्मा चौराहे पर स्थित देसी शराब की दुकान पर बतौर मुनीम कार्यरत हैं। आरोप है कि सोमवार की रात साढ़े नौ बजे वह दुकान पर था, तभी शराब लेने के लिए थाना क्षेत्र की ही ग्राम टीकुर निवासी भब्बी पहुंचे। शराब लेने के बाद वह भुगतान ऑनलाइन करने के लिए कहने लगा। मुनीम के मना करने पर तकरार करने लगे। जब इसका विरोध किया तो फोन कर अपने गांव के हरीश, चिनगुज, दिलजले, शनि, आशीष, विकास, छोटू, उदय राज, मंगरू, कुंदन व मोनू को बुला लिया और मारपीट की। शोर सुनकर दिलीप गौड़ बीच-बचाव करने पहुंचे पहुंचे तो सभी ने उनसे भी मारपीट की। इसके बाद निकल गए। इस संबंध में एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि मिले तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई।