संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देश के बीच तनाव को देखते हुए बाॅर्डर पर विशेष निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को एसएसबी के गोरखपुर डीआईजी ने खुनुवां बाॅर्डर का निरीक्षण करके सुरक्षा व्यवस्था काे परखा। जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी एसएसबी गोरखपुर मुन्ना सिंह ने एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां व चेकपोस्ट का भ्रमण किया। बल के कार्मिकों को अधिक सतर्कता व सावधानी के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के साथ-साथ अन्य सुरक्षा बिंदुओं पर उचित निर्देश दिए। साथ ही सीमा शुल्क इकाई खुनुवां, स्थानीय पुलिस और नेपाल एपीएफ के साथ समन्वय बैठक की।
इसमें सूचनाओं को आपस में साझा करने, अवैध गतिविधि, और अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी, मानव तस्करी पर अंकुश लगाने, दोनों देश के नागरिकों के साथ विनम्र आचरण रखने आदि विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान उज्जल दत्ता कमांडेंट, 43वीं वाहिनी, आशीष राघव, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक राजेश कुमार मीना, पुलिस चौकी खुनुवां से उप निरीक्षक चक्रपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।