सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस सभागार में जिले के सभी थानों की कम्युनिटी पुलिस यूनिट (सीपीयू) टीमों के साथ समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सीपीयू प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में एसएसपी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की सूची तैयार कर उनसे नियमित संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए थे। सीपीयू टीमों ने इस अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए बुजुर्गों से संपर्क स्थापित किया और पुलिस व आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एसएसपी ने टीमों के कार्यों की सराहना करते हुए जनसंपर्क गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग से जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो रहा है। संवाद