फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छुट्टी में घूमने जाने वाले मायूस, ट्रेन में सीट फुल, नहीं चलती रोडवेज

Sat, 25 May 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में जुलाई तक हैं सीट फुल, नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट
विज्ञापन

जिले से मुंबई, गुजरात और आगरा के लिए नहीं चलती हैं सरकारी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बढ़ते तापमान से गर्मी का 42 डिग्री के पार पहुंचने लगा है। मई में स्कूलों की छुट्टियां हो गई हैं, लोगों ने गर्मी से राहत पाने और मस्ती के लिए मुंबई, गोवा, गुजरात जैसे शहरों में जाने का प्लान तैयार किया है। लेकिन ट्रेनों में वेटिंग देख यात्री उदास हो रहे हैं। जबकि जिले से मुंबई, गुजरात व आगरा जैसे प्रमुख शहरों में जाने के लिए रोडवेज से बस भी संचालित नहीं हो रही है।
विज्ञापन


20 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। इसमें अधिकांश लोग टूर पर जाते हैं। ऐसे में लोगों की पहली पसंद ट्रेन ही होती है। यही कारण है कि मई में सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से मुंबई, गोवा और गुजरात को जाने वालीं सभी ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। ट्रेनों के स्लीपर, एसी और इकोनॉमी कोच में 20 जुलाई तक सीटें खाली नहीं है। सिद्धार्थनगर से होते हुए मुंबई एलटीटी, बांद्रा टर्मिनल अंत्योदय एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनल वीकली एक्सप्रेस पनवेल एक्सप्रेस ट्रेन में वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है, ऐसे में जिले से प्रमुख शहरों में रोडवेज की बसों का भी संचालन नहीं होता है, इससे गर्मी की छुट्टी मनाने जाने वाले युवा पूरी तरह से उदास है, लोगों का कहना है कि ट्रेन फुल होने के साथ बस का भी संचालन नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। यदि परिवहन विभाग रोडवेज की बसों का संचालन करे तो यात्रियों को सुविधा मिलेगी। एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि जिले से दिल्ली, लखनऊ कानपुर के लिए बस का संचालन होता है, मुंबई गुजरात व गोवा के लिए बस संचालन को लेकर विभाग में पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें