भाइयों ने निभायी राखी लाज पेंड़री मुस्तहकम गांव के बाढ़ के पानी में बहन और पांच भांजों ने जुगाड़ ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाढ़ संकट: भाइयों ने निभाया रक्षा का संकल्प
- ट्रक के ट्यूब के सहारे बहन को निकाला बाढ़ से बाहर
- पेड़री मुस्तहकम में राखी बांधने आई बहन बाढ़ में फंस गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मन्नीजोत। बाढ़ संकट के दौर में भनवापुर ब्लॉक में शुक्रवार को दो भाइयों ने अपनी बहन के साथ रक्षा का संकल्प निभाया। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के लिए महिला अपने मायके आई थी। इसके बाद बाढ़ आ जाने के बाद यही फंस गई थी। शुक्रवार को भाइयों ने ट्रक के ट्यूब के सहारे बहन को बाहर निकाला।
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के पेड़ारी मुस्ताहकम गांव निवासी शेषराम चौधरी तथा ध्रुव चंद्र चौधरी की बहन मधुना चौधरी और पांच भांजों को टॉयर के सहारे दो किलोमीटर दूर पहुंचाने में सफल रहे। एक भाई ने रस्सी से टायर खींचा और दूसरे साथ चलकर बचाने का हौसला दिखाया। पानी से बाहर होने के बाद बहन भवानीगंज थाना क्षेत्र के जंगलीपुर गांव में अपने ससुराल रवाना हो गई।