टीकाकरण के लिए धर्मगुरु करेंगे अपील
- कोरोना संक्रमण को देखते हुए टीकाकरण दिया जएगा जोर
- 15-18 वर्ष के किशोरों और बुजुर्गों को करेंगे प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने के लिए धर्मगुरुओं का सहयोग लिया जाएगा। वह लोगों से टीका लगवाने की अपील करेंगे।
कोरोना संक्रमण अब फिर तेजी से बढ़ने लगा है। नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। देश के कई राज्यों के साथ ही जिले में भी दस्तक दे चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण का प्रभाव टीकाकरण वाले लोगों पर कम असर करेगा। इसलिए इस बार 15 से 18 वर्ष की आयु सीमा के किशोरों को टीका लगाया जाएगा। साथ ही बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाया जाएगा। बूस्टर डोज उन बुजुर्गों को दिया जाएगा जो दोनों कोरोनारोधी टीका लगवा चुके हैं। मगर टीकाकरण जब शुरू हुआ तो लोगों में भ्रांतियां थीं। लोग टीका नहीं लगवा रहे थे। स्वास्थ्य टीम के गांव में जाने के बावजूद लोग टीका नहीं लगवा रहे थे। भनवापुर में अब भी कई ऐसे गांव हैं जहां पूरा गांव टीकाकरण नहीं करवाया है। बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन नहीं लगा है। वहीं टीकाकरण कम होने के बाद प्रशासन ने धर्म गुरुओं का सहारा लिया। उनके द्वारा प्रेरित करने का कार्य शुरू हुआ तो टीकाकरण प्रतिशत बढ़ गया। इस बीच कोरोना की तीसरी लहर अब संकट बन चुका है। इस बार 15-18 वर्ष के युवा वर्ग को टीकाकरण की कवायद शुरू हुई है। लोेगों को जागरूक करने के लिए इस बार भी धुर्म गुरुओं का सहयोग लिया जाएगा। वह लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार धर्म गुरु स्कूल, कॉलेज और समूह में जाकर कोरोना का गाइड लाइन का पालन करते हुए यह बताएंगे की टीका से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी समीर सिंह ने बताया कि टीकाकरण शत प्रतिशत हो इसके लिए धर्म गुरुओं का सहयोग लिया जाएगा।