शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जमशेद आलम, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अफरोज आलम, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जैद आरिफ अब्बासी, उदर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनवर हुसैन एवं जनरल फिजिशियन डॉ. अरुण द्विवेदी, डॉ. केपी पांडेय, डॉ. एस आलम, डॉ. अफजल हुसैन ने मरीजों को परामर्श दिया।
अमर उजाला फाउंडेशन एवं केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जोगिया उदयपुर चौराहे पर स्थित पंचायत भवन में रविवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगाए गए शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 1050 मरीजों का परीक्षण किया। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन
शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जमशेद आलम, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अफरोज आलम, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जैद आरिफ अब्बासी, उदर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनवर हुसैन एवं जनरल फिजिशियन डॉ. अरुण द्विवेदी, डॉ. केपी पांडेय, डॉ. एस आलम, डॉ. अफजल हुसैन ने मरीजों को परामर्श दिया। जबकि फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. खुर्शीद आलम ने व्यायाम के जरिए जोड़ों का दर्द दूर करने के बारे में बताया।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हृदय रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ पहुंचे तो मरीजों की लंबी कतार लग गई। शिविर में फार्मासिस्ट मो. आरिफ, विशाल गुप्ता, अजहरूद्दीन, मो. अरशद ने सहयोग किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अफजल अनवर खान एवं महामंत्री शैलेश कुमार पांडेय, कौशलेंद्र पांडेय, रामचंद्र गुप्ता, संजय यादव, मुश्ताक अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया। जबकि लालचंद गुप्ता, अवधेश मिश्रा, मसीउर्रहमान, पीएन बक्शी, पीएन शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, सुभाष चौधरी एवं शैलेश चौरसिया ने मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने में योगदान दिया। प्रधान जोगिया गौरी प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि पोखरभिंडा मनीष कुमार मिश्रा एवं अब्दुल वसीम मौजूद थे।