हेडकांस्टेबल की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत
जोगिया। जोगिया कोतवाली में तैनात हेडकांस्टेबल भगवानबली की सोमवार रात मौत हो गई। हेडकांस्टेबल की तबीयत खराब हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हेडकांस्टेबल भगवानबली की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल तहसीलदार सिंह ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों को इसकी जानकारी देकर बुला लिया गया है।