फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेनिंग ले रहे गुरु जी...बच्चों ने संभाली शिक्षण व्यवस्था

Tue, 14 Oct 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिठवल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कर्मा में ​बिना ​​शिक्षक के पढाई करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
घोसियारी। सरकार के निशुल्क और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के दावे का जिम्मेदार ही दम निकाल रहे हैं। मंगलवार को मिठवल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कर्मा के दो अध्यापक छुट्टी पर थे और एक ट्रेनिंग पर गए थे। विद्यालय में अध्यापकों के न पहुंचने के कारण बच्चे ही एक-दूसरे को पढ़ा रहे थे। मिठवल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कर्मा में तीन शिक्षक तैनात हैं। 75 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। मंगलवार की सुबह करीब 11.15 बजे पड़ताल की गई तो एक भी शिक्षक नहीं मिले। 46 बच्चे उपस्थित थे। रसोइया खाना बना रही थी। कक्षा चार में छात्र बच्चों को पढ़ा रहा था। तीन में छात्रा बच्चों को ककहरा पढ़ा रही थी।
विज्ञापन

विद्यालय की रसोइया से पूछने पर पता चला कि दो अध्यापक पहले से छुट्टी पर हैं और एक की ट्रेनिंग चल रही है। जिम्मेदारों ने पठन-पाठन के लिए किसी भी अध्यापक की व्यवस्था विद्यालय में नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें