फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धान के उत्पादन वाले क्षेत्रों में मखाना की खेती कर करें अच्छी आय

Tue, 14 Oct 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में मंगलवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आई महिला किसानों (कृषक सखियों) को मखाना उत्पादन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि मखाना एक ऐसी फसल है जो धान उत्पादन करने वाले सभी क्षेत्रों में हो सकती है।
विज्ञापन

किसान मखाना का उत्पादन करके अतिरिक्त लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जहां जल भराव की समस्या हो धान उत्पादन न हो पा रहा हो वहां पर मखाना की खेती कर सकते हैं।
कृषि वैज्ञानिक फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने मखाना में लगने वाले रोग जैसे पत्ती झुलसा रोग, जड़ गलन रोग के नियंत्रण के लिए नीम तेल छिड़काव करने के लिए बताया। प्रसार वैज्ञानिक डॉ. शेष नारायण सिंह ने बताया कि मखाना को परंपरागत विधि से तालाबों में उगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त वैज्ञानिक विधि से उत्पादन में खेत तैयार किए जाते हैं, जिसमें परंपरागत विधि से अधिक उत्पादन प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें