फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोते ने लगाया हत्या का आरोप पीएम रिपोर्ट में नहीं कोई चोट

Mon, 09 Dec 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर के नेहतुआ गांव में शुक्रवार की रात नशे की हालत में बड़े पिता को घूसा मारने से हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दिशा बदल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक शरीर पर किसी भी चोट का होना नहीं पाया गया है। इसलिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, मृतक के पोते ने बाबा की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक के पोते अरमान ने त्रिलोकपुर पुलिस को दिए अपने तहरीर में बताया है कि हमारे पटिदार, नसीबुल्लाह, समीउल्लाह, शबु खान, रहीमुन, बेबी और सहयोगी बब्बन 6 दिसंबर को रात करीब आठ बजे घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के दौरान बाबा करम हुसैन (65) को पीटना शुरू कर दिया। बाबा के चिल्लाने पर जब तक लोग इकट्ठा होते तब तक बाबा बेहोश हो कर गिर गए। लोगों के सहयोग से बाबा को लेकर बेवां सीएचसी गए, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विजय शंकर सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में करम हुसैन की मौत हार्ट अटैक से होने का जिक्र है, शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है इसलिए किसी के खिलाफ अभियोग नहीं बनता है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें