फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थगित करे राज्य निर्वाचन आयोग : एमएलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना स्थगित करे राज्य निर्वाचन आयोग : एमएलसी
विज्ञापन

शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने आवास पर की पत्रकारों से बात
कहा-चुनाव के बाद कई शिक्षक व कर्मचारी कोरोना से ग्रसित हुए, कई ने जान भी गंवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग शिक्षकों व कर्मचारियों की जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मतगणना को स्थगित कर दे। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते खतरे से शिक्षक कर्मचारियों में भय बना हुआ है। त्रिस्तरीय चुनाव में प्रशिक्षण व मतदान कार्यों के बाद शिक्षक व कर्मचारी ज्यादा संख्या में कोरोना से ग्रसित हुए हैं। कई ने जान भी गंवाई है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में एमएससी ने कहा कि उप्र शिक्षक महासंघ ने निर्वाचन आयुक्त को मतगणना स्थगित करने के लिए पत्र भेजा है। महामारी के बढ़ते प्रकोप से सभी लोग सहमे हैं। यदि मतगणना हुई तो हजारों शिक्षक कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग की होगी। एमएलसी ने शिक्षक व कर्मचारी की जान की सुरक्षा के लिए तत्काल मतगणना स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन तीस हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। कई लोग जान गवां चुके हैं। उन्होंने राज्य सरकार से कोरोना प्रभावित शिक्षक व कर्मचारियों के परिजनों को एक करोड़ रुपये सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें