फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ के खलीलपुर और डुमरियागंज के जिमड़ी में नौ मई को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़ के खलीलपुर और डुमरियागंज के जिमड़ी में नौ मई को मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। पंचायत चुनाव में मतदान के पूर्व प्रधान प्रत्याशियों की आकस्मिक मौत होने से नौगढ़ ब्लॉक के खलीलपुर और डुमरियागंज के जिमड़ी ग्राम पंचायत में चुनाव स्थगित हो गया था। अब यहां पर नौ मई को मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए 30 अप्रैल को नामांकन, एक मई को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। नौ मई को मतदान होगा और 11 मई को मतगणना होगी। संबंधित ब्लॉक पर 30 अप्रैल को आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होगा। शाम पांच बजे से कार्य समाप्ति तक जांच की प्रक्रिया चलेगी। एक मई को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक नामांकनपत्र की वापसी होगी। तीन बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। नौ मई को दोनों ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 11 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना आरंभ होगी। नौगढ़ ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खलीलपुर और डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिमड़ी के प्रधान पद के प्रत्याशियों की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। जिस कारण यहां चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
फोटो-
कोरोना जांच कराने को उमड़ी भीड़
भठिया बाजार (सिद्धार्थनगर)। पंचायत चुनाव की मतगणना में प्रत्याशी का एजेंट बनने के लिए 72 घंटे पहले की निगेटिव रिपोर्ट पाने के लिए सीएचसी उसका बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि सुबह 11 बजे तक 100 लोगों की जांच हो चुकी थी। सुबह से जांच के लिए लोगों की लाइन लग गई, जो देर शाम बनी रही। एजेंट बनने को 72 घंटे के अंदर की जांच रिपोर्ट लेने के कारण शुक्रवार को भीड़ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें