फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल का कार्यक्रम घोषित, तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल का कार्यक्रम घोषित, तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 24 मार्च को जिले का एक दिवसीय भ्रमण करने पहुंचेंगी। लगभग छह घंटे के दौरे में वह विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राज्यपाल का भ्रमण कार्यक्रम तय होते ही प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। राज्यपाल प्राथमिक विद्यालय धेंसा नानकार, ग्राम महदेवा नानकार का आदर्श जलाशय का भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन सूत्रों के अनुसार 24 मार्च को राज्यपाल का हेलीकॉप्टर 11:00 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। 11:20 बजे धेंसा नानकार गांव और वहां के प्राथमिक विद्यालय पहुंचेगी। 12:05 बजे आदर्श जलाशय महदेवा नानकार जाकर वस्तुस्थिति से अवगत होंगी। 12:30 बजे से विकास खंड जोगिया के अस्थायी गोशाला स्थल सिरसिया राजा का भ्रमण करेंगी। दोपहर दो बजे से जिला मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस पर आकांक्षा जनपद से संबंधित कार्यक्रम, शासन की प्रमुख योजनाओं पर चर्चा, कार्यक्रमवार प्रस्तुतीकरण, क्षय रोग पीड़ित बच्चों को गोद लेने, पढ़े सिद्धार्थनगर-बढ़े सिद्धार्थ का प्रस्तुतीकरण, विद्यालय छोड़ने वाले बच्चों की जानकारी, सीएसआर योजना से कराए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की गतिविधियों और उनके साथ बैठक, वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट पर चर्चा, प्रगतिशील किसानों के साथ चर्चा में शामिल होंगी। अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता ने बताया कि संभावित कार्यक्रम की रूपरेखा प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें