गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
डुमरियागंज। डुमरियागंज पुलिस ने सोमवार को फरार एक गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। क्षेत्र के जबजौआ गांव निवासी वफादार गैंगस्टर का आरोपी था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी थी। मगर उसका पता नहीं चल रहा था। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली के आरोपी घर पर मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने कहा कि गैंगेस्टर के आरोपी वफादार की कई दिनों से तलाश की जा रही थी। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।