शहर के हनुमानगढ़ी मंदिर के परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते विश्व हिंदू परिषद के सदस्य। विज्ञप?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दंगा करने वालों को चिह्नित करके रासुका लगाने की मांग
- विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दंगा करने वालों को चिह्नित करके रासुका लगाने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पवन पाठक और बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश विरोधी ताकतें उभर रही हैं, जो शांति व्यवस्था को खतरे में डाल रही हैं। इन्हें रोकने के लिए कार्रवाई की जाए। कई स्थानों पर हुए विवाद की जांच कराई जाए और आरोपियों को चिह्नित करके रासकु के तहत कार्रवाई की जाए, जिससे यह ताकतें देश को एकता और अखंडता को तोड़ने में कामयाब न हो सके। विशेष वर्ग के कुछ लोग दंगा करने के लिए आगे ला रहे हैं, उन्हें भड़का रहे हैं, इनकी जांच करके इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। देश के खिलाफ बोलने वालों को चिह्नित करके कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन करने को विवश होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।