फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बेटों से आगे निकली बेटियां, 20 में 11 बेटियां शामिल

Mon, 13 May 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हर परीक्षा में बेटों ने कम नहीं हैं बेटियां, कर रही हैं खुद को साबित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं, वह हर क्षेत्र में दो कदम आगे बढ़कर कामयाबी की झंडा बुलंंद कर रही है। महिला सशक्तिकरण का मिशाल पेश करके बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही हैं। अन्य प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षा की तरह से सीबीएई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में न सिर्फ जिला टॉपर टॉप-20 में में 11 शामिल हैं। जबकि जिला टॉपर में भी एक बेटी ने मुकाम हासिल किया है। 20 मेधावियों में 11 बेटियां शामिल हैं। इन बेटियों ने कामयाबी की कहानी लिखकर अन्य बेटियों को आगे बढऩे और बेहतर करने का संदेश दिया है।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। इसमें चार विद्यालयों में सर्वाधिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट टॉप-20 बच्चे शामिल हैं। दोनों कक्षाओं में 11 बेटी हैं जो बेटों की संख्या से अधिक हैं। इन टॉपर बेटियों में इंटरमीडिएट में हंसिता यादव, नेहा वर्मा, मुस्कान खातून, नैंसी पटेल और वैष्णवी श्रीवास्तव शामिल हैं। इसी प्रकार से हाईस्कूल में श्रद्धा प्रियदर्शी, अदिती वर्मा, अनन्या अग्रहरि, वैष्णवी कश्यप, नेहा सिंह, शुभी मिश्रा शामिल हैं। इन बेटियों ने महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश की हैं। बेटियों की इस उपलब्धी से पूरा विद्यालय और अभिभावक के साथ जनपद के लोग हर्षित हैं और आगे बेहतर करने की प्रेरणा दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें