नदी में डूबी बालिका का शव मिला
कठमोरवा गांव निवासी फूलचंद उर्फ रूदल पासवान की पुत्री कुमारी रिंका (15) बुधवार को भैंस चराने के समय नदी में नहाने के दौरान बुद्धा नाला में डूब गई। साथ के बच्चों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। उसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण पानी में उसकी तलाश करने लगे। साथ ही पुलिस को सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक खेसरहा रविंद्र सिंह सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से बालिका की खोज की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण बुधवार शाम तक वह नहीं मिली।
बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ टीम की सहयोग से उसकी छानबीन शुरू की गई। पानी में बालिका का शव मिल गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया शव का पंचनामा कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।