फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: दादी के साथ सड़क पर खेल रही थी बच्ची, मौत बनकर आ गई बाइक

Mon, 27 Jun 2022 12:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

चिल्हिया थाना प्रभारी नंदा प्रसाद ने बताया कि मृतक बच्ची के पिता प्रदीप यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक को हिरासत में लिया गया है और बाइक कब्जे में लेकर करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां चिल्हिया थाना क्षेत्र के बरगदवां से साहा मार्ग पर ढाई साल की मासूम बच्ची खेलते समय सड़क पर बाइक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना रविवार शाम साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के लिए भेज दी है।

विज्ञापन


चिल्हिया क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी प्रदीप यादव की पुत्री पल्लवी ढाई वर्षीय अपनी दादी विंद्रावती देवी के साथ खेत में धान की नर्सरी की स्थिति देखने गई थी। खेत के पास से बरगदवां से साहा सड़क पर पल्लवी खेल रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक उसे अपने चपेटे में ले लिया। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

आनन-फानन परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस बच्ची का शव कब्जे में लेकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


चिल्हिया थाना प्रभारी नंदा प्रसाद ने बताया कि मृतक बच्ची के पिता प्रदीप यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक को हिरासत में लिया गया है और बाइक कब्जे में लेकर करवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें